मथुरा 23 अप्रैल 26* अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन की अध्यक्षता में वृंदावन यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी का आयोजन*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *आगरा जोन कार्यालय पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), आगरा परिक्षेत्र की अध्यक्षता में जनपद मथुरा के वृन्दावन की यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) आगरा परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में वृन्दावन में ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। एडीजी महोदय ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की सुविधा हेतु यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में जाम की समस्या का समाधान कर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।*

More Stories
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟
रुद्रप्रयाग23अप्रैल26*आस्था और मातृभक्ति की अनोखी मिसाल सामने आई है,