March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 19 मार्च 26* सगे भाई की हत्या करने वाले एक वांछित अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त हुए बांका सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 19 मार्च 26* सगे भाई की हत्या करने वाले एक वांछित अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त हुए बांका सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 19 मार्च 26* सगे भाई की हत्या करने वाले एक वांछित अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त हुए बांका सहित किया गिरफ्तार ।*

बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा

मथुरा *थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 18.03.2026 को समय 22.15 बजे रात्रि थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत बच्छगांव तिराहे के पास से मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मेघश्याम पुत्र बुद्धिराम उर्फ बुद्धि निवासी ग्राम अहमल थाना मगोर्रा मथुरा सम्बन्धित मु0अ0सं0 90/26 धारा 103(1) 115(2) 118(1) बीएनएस को 01 अदद बाँका(आलाकत्ल) सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* अभियुक्त द्वारा दिनांक 17.3.2026 की रात्रि मे अपने सगे छोटे भाई को दारू पीकर गालीगलौज करने के कारण गुस्से मे होकर बाँके से उसकी गर्दन व छाती पर मार मार कर हत्या कर दी थी । अभियुक्त के पिता की तहरीर के आधार पर थाना मगोर्रा पर मु0अ0स0 90/26 धारा 103(1) 115(2) 118(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
मेघश्याम पुत्र बुद्धिराम उर्फ बुद्धि निवासी ग्राम अहमल थाना मगोर्रा मथुरा ।

*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- बच्छगांव तिराहे के पास से, दिनांक 18.03.2026 समय 22.15 बजे ।

*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
01 अदद बाँका(आलाकत्ल)

*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास/चालानी अपराध:-*
मु0अ0स0 90/26 धारा 103(1) 115(2) 118(1) बीएनएस थाना मगोर्रा मथुरा

*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.थानाध्यक्ष हरीश चौधरी थाना मगोर्रा मथुरा ।
2.उ0नि0 प्रशान्त शर्मा थाना मगोर्रा मथुरा ।
3.है0का0 1486 अनीश कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
4.है0का0 858 गिरीश कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
5.का0 1073 राहुल कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।

Taza Khabar