मथुरा 14 मई 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तगण को चोरी की एक्टिवा सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 13/05/2026 समय करीब 22.30 बजे मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 288/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0एस0 में प्रकाश मे आये वांछित 02 अभियुक्तगण 1.गजवीर सिंह उर्फ गज्जु पुत्र वेदवीर सिंह निवासी पैघोर थाना कुम्हेर जिला भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 36 वर्ष हाल निवासी- मीरा विहार कांलोनी थाना जमुनापार जिला मथुरा, 2. पृथ्वी उर्फ़ गोपाल पुत्र बच्चू सिंह निवासी शांति नगर दामोदरपुर थाना सदर बाजार जिला मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष को चोरी की एक्टिवा के साथ डैम्पियर नगर पाश्चजन्य प्रेक्षाग्रह से गिरफ्तार किया गया । चोरी की एक्टिवा की बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग मे धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली पर विधिक कार्यवाही की गई ।
संक्षिप्त विवरण –दिनांक 17/04/2026 को वादी मुकदमा ने थाना कोतवाली पर सूचना दी कि वह अपने घर से आवश्यक कार्य हेतु भगत सिहं पार्क अपनी एक्टिवा नं0-UP 85 AY 7553 से डैम्पियर नगर गया था। भगत सिंह पार्क गेट के पास उसने अपनी स्कूटी में लॉक लगाकर चाबी अपने साथ ले गया था जब वह कार्य करके वापस आया तो गेट पर उसे एक्टिवा नहीं मिली । वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 288/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0एस0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मय एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. गजवीर सिंह उर्फ गज्जु पुत्र वेदवीर सिंह निवासी पैघोर थाना कुम्हेर जिला भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 36 वर्ष हाल निवासी- मीरा विहार कांलोनी थाना जमुनापार जिला मथुरा
2. पृथ्वी उर्फ़ गोपाल पुत्र बच्चू सिंह निवासी शांति नगर दामोदरपुर थाना सदर बाजार जिला मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय –
डैम्पियर नगर पाश्चजन्य प्रेक्षाग्रह थाना कोतवाली जनपद मथुरा थाना कोतवाली जनपद मथुरा, दिनांक 13/05/2026 समय करीब 22.30 बजे
बरामदगी का विवरण-
एक एक्टिवा स्कूटी रजि0 न0 UP 85 AY 7553 चेसिस नं0 ME4JF509MGU69788 तथा इजन नं0 JF50EU6069937
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
2. उ0नि0 मोमराज सिंह थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3. उ0नि0 आमोद कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
4. है0कां0 1603 मुकेश सविता थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
. 5.रि0का0 राजीव तेवतिया थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।

More Stories
जयपुर1अगस्त26*होटल इंडस्ट्री की बड़ी बैठक | GST रेंटल इनपुट टैक्स क्रेडिट की मांग | AHPWI सेमिनार संपन्न
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव