मथुरा 10 में 26*थाना जैत पुलिस , सर्विलांस व रिवार्डिड टीम द्वारा 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड मे किया गिरफ्तार
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना जैत पुलिस , सर्विलांस व रिवार्डिड टीम द्वारा दिनांक 10.05.2026 की 2.50 बजे में मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जैत पर पंजीकृत मु0अ0स0- 339/2025 धारा- 305 बी.एन.एस. व मु0अ0सं0 120/2026 धारा 305 बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्तगण छटीकरा के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में तार चोरी करने वाले चोर / बदमाश आज पुनः घटना करने की फिराक में आये है इस सूचना पर पुलिस फोर्स ने आगरा से दिल्ली सर्विस रोड प्रकाश ढाबा के बराबर औद्योगिक क्षेत्र निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास घेराबंदी की गई तो बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में 01. अभियुक्त- हरवीर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिलावट थाना राजाखेडा जिला धौलपुर प्रान्त राजस्थान के बाँये पैर में गोली लगने से घायल हो गया ,02. अभियुक्त गोपाल पुत्र प्रमोद निवासी थारपुरा थाना राजाखेडा जिला धौलपुर प्रान्त राजस्थान, 3. सुग्रीव पुत्र अचल सिंह निवासी गढी करीलपुर थाना राजाखेडा जिला धौलपुर प्रान्त राजस्थान को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 कार व चोरी किया गया 10 बण्डल लाइट का तार, 7300 रुपए नगदी ,अभियुक्त हरवीर उपरोक्त से 01 तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर , अभियुक्त- गोपाल उपरोक्त से 01 तमंचा .315 बोर , 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व अभियुक्त सुग्रीव उपरोक्त से 01 तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुये । पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त हरवीर उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु व सौ-शैय्या सयुक्त अस्पताल वृन्दावन भेजा गया । फील्ड यूनिट टीम मौके पर है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी व पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में थाना जैत पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता–*
1.हरवीर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिलावट थाना राजाखेडा जिला धौलपुर प्रान्त राजस्थान (घायल / गिरफ्तार) ।
2.गोपाल पुत्र प्रमोद निवासी थारपुरा थाना राजाखेडा जिला धौलपुर प्रान्त राजस्थान (गिरफ्तार) ।
3.सुग्रीव पुत्र अचल सिंह निवासी गढी करीलपुर थाना राजाखेडा जिला धौलपुर प्रान्त राजस्थान (गिरफ्तार) ।
*गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय-*
स्थान- आगरा से दिल्ली सर्विस रोड प्रकाश ढाबा के बराबर औद्योगिक क्षेत्र निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास , दिनांक 10.05.2026 समय 2.50 बजे
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण* —
1. (अभियुक्त हरवीर) 01 तमंचा .315 बोर , 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर ।
2. (अभि0 गोपाल) 01 तमंचा .315 बोर , 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3. (अभियुक्त सुग्रीव) 01 तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
4. एक स्विफ्ट डिजायर कार सफेद रंग की रजिस्टेशन नम्बर- UP80 JT 5192
5. 5.10 बण्डल चोरी किया गया तार व 7300 रुपये बरामद ।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास—*
1. मु0अ0सं0- 339/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना जैत जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0स0 120/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना जैत जनपद मथुरा ।
*नोट–अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।*

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*