भोपाल31अगस्त24*MP में BJP का सदस्यता अभियान, CM मोहन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कांग्रेस पर साधा निशाना*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मेरी विरोधी पार्टी के एक व्यक्ति की चर्चा हुई। हमारी और हमारे विरोधी पार्टी में क्या अंतर है? आपकी पार्टी में 80 साल के लोग नेता बने हुए हैं। उनसे नीचे कोई आता नहीं। हमारे यहां तीन पीढ़ी आ गई। कांग्रेस का अंतर कितना है। बीजेपी में नायक नहीं कार्यकर्ता का महत्व है। भारत में कर्तव्यों के हस्तांतरण की परंपरा है
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा, हमारे पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पद छोड़कर, लात मार कर धारा 370 का विरोध कर अपने कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने अपनी शहादत दी। उनकी जेल में हुई हत्या आज भी रहस्य है। जनसंघ और बीजेपी ने जो कहा, वह किया। स्वाभिमान का जीवन जीने का तरीका पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सिखाया। नरेंद्र मोदी की सरकार में राशन मुफ्त का काम हम कर रहे हैं, बीजेपी कर रही है, मोदी सरकार कर रही है। गैस के चूल्हे घर-घर पहुंचाए। पक्का मकान का पैसा भी सबको मिल रहा है। शहर में ढाई और ग्रामीण में डेढ़ लाख रुपए। अगर कोई आड़ा-तिरछा चलेगा तो उनका सीधा करना भी हम जानते हैं। मोदी ने पाकिस्तान को दो-दो बार ठीक किया।
*कश्मीर में लाखों को मकान छोड़ना पड़ा था*
40 हजार निअपराध लोगों की जम्मू कश्मीर में हत्या की गई। लाखों को घर छोड़ना पड़ा। कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं था। कांग्रेस के लोग मोटी चमड़ी के हैं। उस चाइना से हाथ मिलाया जो 370 का समर्थन करती है। उनमें कश्मीरी पंडितों और वहां के लोगों के लिए न दर्द है और न दया। उनसे हाथ मिला रहे जिन्होंने कहा था कि धारा 370 हटेगी तो देश में खून की नदियां बह जाएंगी। खून की नदियां छोड़ो एक चींटी भी हत्या नहीं करने दी। इन्होंने राम मंदिर में भी अड़ंगा लगाया। आज तक अयोध्या में दर्शन करने नहीं गए। किसी के पास फोटो हो तो बताओ। राहुल गांधी का है? क्या प्रियंका गांधी गई? क्या सोनिया गांधी गईं? कोई नहीं गया। कम से कम दर्शन तो करना चाहिए, भगवान सबके हैं।
*कांग्रेसी वोट मांगने आएंगे लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे*
सीएम ने आगे कहा, वोट मांगने आएंगे लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे। अब जनता आपको कैसे लेगी यह सवाल है। हमारे लिए यह सत्ता जरूर हो गई। लेकिन जनता के हित के लिए, लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हम अपना जीवन समर्पित करते हैं। हमारे संस्कार भी बहुत अच्छे हैं। राम रक्षाबंधन उत्सव मनाते हैं। संस्कृति के मामले में, आध्यात्मिक मामले में, सेवा करने के मामले में बीजेपी कभी पीछे नहीं। हमारे यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक ही बार बनता है। फिर परिवार में दूसरा कोई नहीं बनता। लेकिन कांग्रेस में क्या होता है सबको पता है। कांग्रेस में समझ में नहीं आता कि एक परिवार से बाहर क्यों नहीं निकलते? एक परिवार में ही क्यों घेराबंदी रखते हैं?

More Stories
रायबरेली31मई26*पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया
लखनऊ31मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास31मई26*मखदूम अशरफ कछौछा शरीफ कमेटी की अपील: कमेटी के नाम पर चंदा देने से पहले तहकीकात जरूर करें*