अबोहर पंजाब30जून26*श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में हर रोज शाम को लगता है लंगर
अबोहर, 30 जून (शर्मा/सोनू): गौशाला रोड स्थित श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में सेवा और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायंकाल लाला चतरूराम चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर लंगर ग्रहण करते हैं। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि लंगर सेवा का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है। प्रतिदिन श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ इस सेवा में सहयोग करते हैं। कोई भोजन तैयार करने में योगदान देता है तो कोई प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं निभाता है। मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरती और भजन-कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक लंगर प्रसाद वितरित किया जाता है। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करें तथा लंगर सेवा में सहभागी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
फोटो:3, लंगर ग्रहण करते श्रद्धालु

More Stories
भागलपुर30जून26*भागलपुर न्यायालय में दो पक्षों के विवादों का हुआ सुखद अंत l
रोहतास30जून26*85 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल: NH-19 शिवसागर पुल पर भरा घुटनों तक पानी | जॉइंट से टपका पानी,
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*