भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर28अक्टूबर24*कलाकृति दिवाली महोत्सव का आयोजन हुआ
भागलपुर बिहार मे आज २८ अक्टूबर २०२४ को एस के पी विद्या विहार, भागलपुर के प्रांगण में कलाकृति दिवाली महोत्सव
का आयोजन हुआ | इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कलात्मक कलाकृतियो की
प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती शोभा सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री रणाविजय प्रसाद सिंह, शैक्षिक निर्देशक श्रीमती विनीता सिंह,
सचिव मणिकांत विक्रम और वरिष्ठ निदेशक डॉ प्रशांत विक्रम और श्री अभिषेक कुमार सिंह
उपस्थित रहे । बच्चो की अतिसुन्दर कलाकृतियो को देखकर कार्यपालक निदेशक श्री रणविजय प्रसाद
सिंह ने कहा कि बर्चा का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को, जिन्होंने इस महोत्सव को सफल बनाया है, हम उन सभी को धन्यवाद प्रदान करते हैं। सी बी एस ई के पाठ्यक्रम के
अनुसार पढ़ाई-लिखाई के साथ बच्चे के कौशल क्षमता का विकास करना आवश्यक है। गाँधी जी का
बुनियादी शिक्षा सिद्धांत आज विद्यालय में सार्थक होता नजर आ रहा है। दीपावली का पर्व ३१ अक्टूबर
को है। दीपावली राम के वन गमन के बाद अयोध्या आगमन पर मनाया जाता है। सभी धर्मो में उत्सव मनाए जाते हैं, जिसका उद्देश्य सत्य की तरफ बढ़ना है। छात्र-छात्राओं ने जिस हुनर का प्रदर्शन किया है, उसे आगे भी जारी रखना है। छठ पर्व को सभी सत्विकता के साथ मनाएँ यही मेरी कामना है| वरिष्ठ निदेशक डॉ प्रशांत विक्रम ने यह कहा कि कलाकृतियों को देखकर कहा कि मैं बहुत अभिभूत हूँ। हमारे सभी सम्मानित अभिभावकों का इसमें बहुत सहयोग रहा है। सभी छात्र छात्राओं और सम्मानित अभिभावकों का हृदय से मैं अभिनन्दन करता हूँ।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*