भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर25जनवरी25*सवारी बैठाने को लेकर दो ई रिक्शा चालकों के बीच जमकर हुई मारपीट।
भागलपुर, के जीरो माइल चौक पर सवारी को बैठने को लेकर दो ई रिक्शा चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। वही एक पुलिस वाला भी वहां पर घूमता हुआ नजर आया। लेकिन उसने भी रोकने का प्रयास नहीं किया। सवारी को बैठने को लेकर दो ई रिक्शा चालक में पहले बहस हुई और उसके बाद देखते ही देखते एक रिक्शा चालक हाथ में लाठी लेकर दूसरे रिक्शा चालक को मरने लगा। वही कुछ लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया। लेकिन फिर से दोनों आपस में मारपीट करते रहे कुछ देर मारपीट के बाद वहां पर मौजूद ई रिक्शा चालकों ने दोनों को हटाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। वही सवाल खड़े हो रहे हैं कि सबसे व्यस्ततम जीरो माइल चौक पर हमेशा पुलिस तैनात रहती है और उसके बाद इस तरह से मारपीट हो रही हो और पुलिस का कोई जवान बीच बचाव भी नहीं करता और ना ही कोई कार्रवाई करता है। सिर्फ घूमता नजर आ जाता है। जिससे पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
More Stories
सहारनपुर 3 नवम्बर 26*सहारनपुर पुलिस द्वारा जनसुनवाई को दी जा रही प्राथमिकता…*
प्रयागराज 3 नवम्बर 26* स्वर्ण बोलोगे तो मिलेगा चांटा!
मुजफ्फरनगर 3 नवम्बर 26*रामपुर तिराहा चौकी पर सीओ सदर सुनील कुमार ने चलाया रात्रि वहान चेकिंग अभियान*