भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर17मई26*30 जुलाई से श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम अजगैविनाथ धाम पहुंचे*
भागलपुर*नमामि गंगा घाट पहुंचकर किया स्थल निरक्षण, सभी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ससमय कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश*
भागलपुर जिले के अजगैविनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी वरिय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारियों के साथ नमामि गंगा घाट पहुंचे इस दौरान डीएम नवल किशोर चौधरी ने सभी विभाग के अधिकारियों को श्रावणी मेला उदघाटन स्थल, गंगा घाट, कांवड़ियों के ठहराव स्थल, बिजली, पानी, शौचालय, चेकिंग रुम की व्यवस्था ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिये इस दौरान डीएम नवल किशोर चौधरी ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 30 जुलाई से श्रावणी मेला प्रारंभ होना है, अजगैविनाथ धाम में प्रत्येक दिन लाखों कांवड़िया पहुंचकर गंगा घाट स्नान कर बैधनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं उसी को देखते हुए कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अजगैविनाथ गंगा घाट, ठहराया स्थल,का निरक्षण कर जायजा लिया गया है जो सभी विभाग के अधिकारियों को उदघाटन स्थल, जर्मन हेंगर, गंगा घाट में लगने वाले चौकी,दुकाने, बिजली, पानी, शौचालय को दुरुस्त करने का निर्देश दिये गये है कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने भी मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी जिससे कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो बात कही इस दौरान डीडीसी प्रदिप सिंह,एसडीओ विकास कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, विडिओ संजीव कुमार,सीओ अनुज कुमार झा, बिजली विभाग के एसडीओ मधुरंजन कुमार सहित इत्यादि दर्जनों जिला व प्रखंड के सभी विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब19अगस्त26*अबोहर बार एसो. में महिला वकीलों के लिए दो पद आरक्षित, उपप्रधान व ज्वाइंट सचिव पद पर लड़ेंगी चुनाव
पंजाब19अगस्त2026*एडवोकेट दिशा सोनी बार एसो. अबोहर की मैंबर बनी
पंजाब19अगस्त26*अबोहरबार एसो. के चुनाव 11 सितम्बर को