भागलपुर से रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर17अगस्त23*जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की सुरक्षा के लिए गंगा मित्रों की हुई तैनाती,
गंगा के जलस्तर में हो रही है कमी*
भागलपुर जिले में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण भागलपुर में गंगा के जलस्तर में कमी देखी जा रही है. बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 4 से 5 सेंटीमीटर कम हुआ है. हालांकि भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर पिछले कई दिनों से गंगा मित्रों की तैनाती कर दी गई थी , बरारी गंगा घाट से लेकर बूढ़ानाथ घाट तक जिला प्रशासन की ओर से आपदा मित्र गोताखोर की 24 घंटे तैनाती की गई है. आपदा मित्र गोताखोर की 15 लोगो की टीम गंगा घाटों पर तैनात है।गंगा के जलस्तर में कमी होने से भागलपुर जिले के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है….
बाईट :- कुंदन कुमार, आपदा मित्र

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।