भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर16सितम्बर24*काँग्रेस ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सह भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन किया गया।
भागलपुर बिहार मे आज जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व मैं तिलकामांझी चौक पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सह भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास सिंह ने कहा कि केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रणवीर सिंह बिट्टू को अविलंब अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। बीते दिनों भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रणवीर सिंह बिट्टू ने देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आतंकवाद कहा था, यह शब्द को केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को तुरंत वापस लेना चाहिए और राहुल गांधी से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। देश के विपक्ष के नेता को केंद्रीय रेलवे के राज्य मंत्री द्वारा आतंकवाद कहा जाना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शारीक खान ने कहा कि केंद्रीय रेलवे के राज्य मंत्री कांग्रेस के खुद तीन बार के सांसद रह चुके हैं, और वह खुद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में काम कर चुके हैं। कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित कांग्रेस की नेत्री रोशनी गुप्ता, प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक चौबे, इंटेक् के जिला अध्यक्ष रवि कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि राजेश रंजन, संतोष कुमार , अमरेंद्र कुमार, बिट्टू राज एवं कोई कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।