भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर15सितम्बर24*रेल राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर भागलपुर से वंदे भारत ट्रेन को किया रवाना*
भागलपुर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन देकर नई सौगात दिया है ।भागलपुर के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का लंबे समय से इंतजार था जो इंतजार आज भागलपुर के लोगों का पूरा हो गया। भागलपुर के प्लेटफार्म नंबर 6 से रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू, भागलपुर सांसद अजय मंडल सहित कई विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस ट्रेन को देखने के लिए भागलपुर सहित आसपास के जिलों से लोग आए थे लोगों में काफी खुशी देखी जा रही थी। यह ट्रेन भागलपुर से खुलकर हावड़ा तक जाएगी हालांकि ट्रेन का बुकिंग 17 सितंबर से शुरू होगा। आपको बता दे की 13 सितंबर को इस ट्रेन का ट्रायल हुआ था।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*