भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर12जुलाई24*रोटरी क्लब*विक्रमशिला पिंक*द्वारा *स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 12 जुलाई 2024 (शुक्रवार) को हमारे क्लबस रोटरी *विक्रमशिला पिंक* द्वारा *नियो फिटनेस, पटल बाबु रोड,भागलपुर* में *स्वैच्छिक रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया जिसमें सभी का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच (बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन) भी किया गया।
तीन साल से लगातार हर वर्ष यह रक्तदान शिविर हमारे क्लब की पूर्व अध्यक्ष एवं जोनल चेयरमैन (फाउंडेशन) *रोटेरियन अंजना प्रकाश* के ज्येष्ठ पुत्र *स्व क्षितीज प्रकाश (सानू)* के पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर डाॅ बसुनधरा लाल द्वारा एवं सभी सदस्यों द्वारा स्व सानू को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सबसे पहला रक्तदान पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी एवं रक्षित प्रकाश ने किया। और रक्तदान करने वाले में मृदुला घोष, देवजानी सरकार, तबसुम परवेज, कुमार शुभम, ईशा, निशांत राज, सौरभ कुमार, अनुराधा शर्मा, विशाल कुमार, अक्षित प्रकाश, आकाश भारद्वाज, प्रतीक प्रकाश, नीरज कुमार, आदित्य राज, नीतीश कुमार, अमन कुमार, गौतम साह, श्रवण कुमार, हरियाणा से आए अनुराधा शर्मा एवं नरोत्तम शर्मा सहित 27 लोगों ने रक्तदान किया।
मौके पर डाॅ बिहारी लाल, बीजोय आनंद, चन्दना चौधरी, किरण गोस्वामी, अंजना प्रकाश, अध्यक्ष बबीता साह, सचिव मनीषा केसन, कमला साहू, देवयानी सरकार, मृदुला घोष, सुधा पांडे, रेणु सिंह, रीना कुमारी, रेखा डिडवानिया, स्वीटी गुप्ता आदि मौजूद थे।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*