June 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इस क्रम में दिनांक-08.06.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि माननीय सासंद श्री अजय कुमार मंडल के कार्यालय में चोरी की घटना कारित किया गया है। जिसमें उनके अंगरक्षक का सरकारी पिस्टल, 35 चक्र गोली, सी०सी०टी०वी० का डी०भी०आर सहित अन्य सामग्रियों को चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में तिलकामांझी थाना कांड सं0-127/26 दिनांक 08.06.2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया था। घटित घटना का सफल उद्दभेदन, अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी तथा चोरी की गई समानों की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तथा आस-पास के सीसीटीवी फूटेज की जांच की गई। जिसके उपरांत सीसीटीवी फूटेज में दिख रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। संदिग्धों का अपराधिक पृष्टभूमि हेतु आस-पास के थानों के अभिलेखों की जांच की गई एवं स्थानीय सूत्रों से पहचान सुनिश्चित की गई तो ज्ञात हुआ की उक्त संदिग्धों में एक की पहचान 01. अमन कुमार झा पिता-नीलम कुमार झा सा०-रौताडा गली नं0-03 थाना-नगर थाना जिला-गोड्डा (झारखण्ड) के रूप में हुई तथा उक्त व्यक्ति कोतवाली थाना कांड सं0-113/25 दिनांक-19.09.2025 धारा-302 (2) मे आरोपपत्रित है। प्राप्त साक्ष्यों, तकनिकी अनुसंधान, डाटाबेस से फोटो मिलान एवं मानवीय सूचना के आधार पर उक्त अमन कुमार झा को गोड्डा से स्थानीय पुलिस की मदद से हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की गई तो इन्होनें घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा इसके निशानदेही पर चोरी की गई सभी समाग्री छिपाये गए स्थान से बरामद किया गया।

उक्त अभियुक्त अमन कुमार झा को विधिवत् गिरफ्तार किया जा चुका है तथा पूछ-ताछ के आधार पर कांड में संलिप्त दुसरे अभियुक्त पाण्डव मोहली, जो गोड्डा के रहने वाले है, कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी:-01. अमन कुमार झा पिता-नीलम कुमार झा सा०-रौताड़ा गली नं0-03 थाना-नगर थाना जिला-गोड्डा (झारखण्ड) ।अपराधिक इतिहासः-01. कोतवाली थाना कांड सं0-113/25 दिनांक-19.09.2025 धारा-302 (2) बी०एन०एस० । 02. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-194/23 दिनांक-31.07.2026 धारा-379/411 भा०द०वि० ।03. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-110/23 दिनांक-17.04.2023 धारा-379/411/34 भा०द०वि० ।04. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-6/25 दिनांक-12.01.2025 धारा-303 (2) बी०एन०एस० । बरामदगीः-01. डी०भी०आर०-01। 02. यू०पी०एस०-01। 03. मॉनिटर-02।04. पिस्टल-01।05 गोली-35 चक्र। अजय कुमार चौधरी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 के नेतृत्व में छापामारी दल का विवरणीः-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अरूण कुमार तिलकामांझी थाना।पु०अ०नि० राह-थानाध्यक्ष आलोक कुमार ईशाकचक थाना।पु०अ०नि० निलमणी कुमार ईशाकचक थाना।
पु०अ०नि० सबदर हासमी बबरगंज थाना।पु०अ०नि० ब्रजेश कुमार सिंह तिलकामांझी थाना।डी०आई०यू० टीम भागलपुर।स०अ०नि० अखिलेश प्रसाद सिंह तिलकामांझी थाना।सि0/515 सनोज कुमार तिलकामांझी थाना।

Taza Khabar