भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर09नवम्बर23*एसकेपी विद्या विहार मंदरोजा भागलपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
आज 9 नवंबर 2023 गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में वर्ग प्रथम से दशम की विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें वर्ग प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों ने कलाकृतियां बनाई। इनके द्वारा बॉल मेकिंग,तोरण मेकिंग,दीया मेकिंग, दीया सजावट और पॉल सजावट की कलाकृतियों को तैयार की गई। वर्ग षष्ठ से लेकर दशम तक की छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में उत्कृष्ट और कलात्मक रंगोलिया बनाई। जिसमें अशोक आश्रम की छात्रों की रंगोली को प्रथम,वीर कुंवर सिंह आश्रम की छात्राओं को द्वितीय,और देश रत्न आश्रम की छात्राओं को रंगोली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यपालक निदेशक श्री रणविजय प्रसाद सिंह,प्रबंध निदेशिका श्रीमती शोभा सिंह, शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती विनीता सिंह, सचिव मणिकांत विक्रम एवं प्राचार्य सीडी सिंह,विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्य श्री प्रशांत विक्रम और श्री अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिमा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*