November 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अबोहर पंजाब 25 नवम्बर 26*नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

अबोहर पंजाब 25 नवम्बर 26*नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

अबोहर पंजाब 25 नवम्बर 26*नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

अबोहर, 25 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, फाजिल्का के एसएसपी गगनजीत सिंह, एसपी अबोहर सतिंद्र कुमार के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर हरीश कुमार, डीएसपी बल्लुआना अमन सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त लिंक रोड अजीत नगर दाना मंडी की तरफ जा रही थी कि सामने से चार युवक दो चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में थे दिखाई दिए। पुलिस ने चारों को काबू किया इनसे मोटरसाईकिल बरमाद किए। आरोपियों की पहचान रोहित सिंह उर्फ डेनवर पुत्र दविंद्र सिंह वासी नजदीक डीएवी कॉलेज अबोहर, दीलनूर उर्फ नूर पुत्र मंगलजीत सिंह, सुखदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र नीम नारायण, रवि कुमार उर्फ रवि पुत्र हरीराम वासी मम्मूखेड़ा खाटवां अबोहर के रूप में हुई। चोरों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में मुकदमा नं.281, 24.11.26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से चारों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar