भागलपुर बिहार से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर06अक्टूबर23*लूटकांड के पांच आरोपी को पुलिस ने नाटकिय अंदाज में किया गिरफ्तार*
*पहले अपराधियों ने टोटो किया था बुक फिर टोटो के साथ दो मोबाइल और कुछ पैसे लूट कर हो गए थे गायव*
भागलपुर के कहलगाँव में पिछले दिनों गणेश मेला से वापस घर जाने के लिये अपराधियों ने टोटो बुक किया । आगे बीच रास्ते में टोटो चालक के साथ पाँचो अभियुक्तों के द्वारा मार-पीट कर टोटो, 2 मोबाईल एवं कुछ पैसे लुट लिये गये थें,इस संबंध में आवेदक रसलपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। विशेष टीम द्वारा छापमारी करते हुए घटना में संलिप्त पाँचों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही लुटा गया 2 मोबाईल ,रूपया बरामद किया गया।
इसकी जानकारी कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हुए बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम भवेश कुमार ,गुलशन कुमार, इशांत ,सिंदु कुमार,अमित कुमार है। सभी अपराधी भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के भोलसर, थानान्तर्गत रसलपुर के हैं।

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”