भागलपुर05मई25 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत दूसरे दिन तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई*
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
*खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत दूसरे दिन तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई*
भागलपुर 5 मई 2025:- स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की सरवरी सोमनाथ शिंदे प्रथम स्थान पर तथा महाराष्ट्र की ही वैष्णवी बाबा राम पवार दूसरे स्थान पर रही।
झारखंड के तमन्ना वर्मा तीसरे एवं हरियाणा की तमन्ना गुलिया चौथे स्थान पर रही।
बालक खिलाड़ी में महाराष्ट्र के मानव गणेश राव जाधव को गोल्ड एवं झारखंड के देवांशु सिंह को सिल्वर तथा पंजाब के सुखमण दीप सिंह को चौथा स्थान तथा राजस्थान के देवांश सिंह को कास्य पदक प्राप्त हुआ।
खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के लिए जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी, एस0एसपी श्री हृदय कांत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, डी0डी0सी श्री प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*