भागलपुर03सितम्बर24*ललमटिया थाना को मिला अपना भवन..सीनियर एसपी ने किया उद्घाटन*
भागलपुर,बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर में मंगलवार को ललमटिया थाने का एसएसपी सिटी एसपी समेत कई अधिकारियों ने ललमटिया थाना का कार्यपूर्ण होने का अवसर पर नारियल फोड़कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात एसएसपी ने बताया कि भवन बनकर तैयार है। आने वाले दिनों में थाना भवन का उद्घाटन किया जाएगा। एसएसपी ने आगे बताया कि भवन के ऊपर पुलिस बैरक बनाए गए हैं। जहां पर महिला कांस्टेबल रह सकती हैं। उनके लिए सुरक्षा की तमाम इंतजाम है। रास्ता भी सेपरेट है। इस भवन के अंदर सभी पुलिस पदाधिकारी रह पाएंगे। इस मौके पर सिटी एसपी राज सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार भागलपुर के डीसीपी संजीव कुमार इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह नाथ नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह एवं ललमटिया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ20जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बांदा 20जून 26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।*
कानपुर नगर20जून26*भारतीय वायु सेवा के फ्लाइंग ऑफिसर मेँ कानपुर के आदित्य का हुआ चयन*