भागलपुर03मई23**गुरु शिष्य अवतरण दिवस महामहोत्सव मनाया गया*
भागलपुर की पावन धरा पर प.पू. भारत गौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महा मुनिराज के 61 वाँ एवं प. पू. विशल्यसागर जी मुनिराज के 45 वां अवतरण दिवस महामहोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया जिसमें चित्र अनावरण दीपप्रज्ज्वलन श्री जी की शांतिधारा नित्यमह पूजन एवं आचार्य परमेष्ठी विधान पू.गुरुदेव विशल्यसागर जी एवं प.पू. सुयशसागर जी मुनिराज का पाद प्रक्षालन शास्त्रभेंट , मंगलाचरण एवं पू. गुरुदेव की पूजन बड़ी भक्ति भाव से की गई पू. गुरुदेव को नवीन पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य श्री मान कमल कुमार राजेश कुमार जैन पाटोदी राँची एवं रोहित जैन गंगवाल कोलकाता बारसोई वालों को प्राप्त हुआ एवं गुरुदेव की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य श्री मान जयकुमार जी जैन काला परिवार भागलपुर वालों को मिला। गुरुदेव के 61 वें जन्मोत्सव पर मुनि श्री ने कहा कि गुरु भक्ति सति मुक्ति गुरुदेव की भक्ति करने से मुक्ति की प्राप्ति होती है। गुरु भक्ति वह दिव्य नौका है जिससे संसार समुद्र पार किया जाता है गुरु की भक्ति से विद्या और मंत्र की सिद्धि होती है। गुरु जीवन के सच्चे मार्ग दृष्टा एवं पथ प्रदर्शक होते है। अक्षर से अक्षय की यात्रा कराने वाले गुरु होते है इसलिए तो गुरु को भगवान से बढ़के माना जाता है ।
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन महामंत्री पदम जैन मंत्री अशोक जैन, जैन मुनिचरिया मंत्री सुमती पाटनी प्रकाश जैन और परिषद के अध्यक्ष कमलेश जैन, भजन सम्राट सज्जन जैन, राजेश पाटनी, विशाल पाटनी, राजीव पाटनी, खुशबू जैन तृप्ति जैन, अनामिका जैन, रश्मि जैन, नीरज जैन, आदि लोग आदि लोग “दिवस पर विधान में उपस्थित थे!
उपरोक्त जानकारी पीयूष जैन ने दी!
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जुलाई26 पूर्णिया में गर्मी के बीच मानवता की मिसाल, उषा चंद की पुण्यतिथि पर 81 यूनिट रक्तदान
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*