भागलपुर01फरवरी*मोदी सरकार का दिशाहीन बजट जनता का जीवन दुश्वार किया: ओम प्रकाश उपाध्याय
__________________
कांग्रेस नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार का बजट दिशाहीन जनता के साथ धोखा तथा सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है।बजट में रक्षा,शिक्षा,सुरक्षा,स्वास्थ्य जवान,बेरोजगारी,और किसानों के संदर्भ में कोई समाधान ढूंढने का प्रयास नहीं है।।अमृतकाल में अमृत के लिए तरस रहा है इंसान। इस बजट में भयंकर बेरोजगारी का हल ढूंढने की कोई भी कोशिश नहीं की गई है। मनरेगा का बजट 38,468 करोड रुपये कम कर दिया गया। मोदी सरकार की बजट ने गरीबों की पेट पर मोदी सरकार ने जबरदस्त लात मारी है।उपाध्याय ने आगे कहा- मोदी सरकार की किसान विरोधी बजट में एमएसपी गारंटी कहां है? कुल मिलाकर मोदी सरकार ने देश की जनता का जीवन दुश्वार किया है। इस बजट को नाम बड़े दर्शन और छोटे बजट कहें।भाजपा पर जनता के लगातार गिरते विश्वास का सबूत है यह बजट।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*