July 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक

भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर* ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम आज लाजपत पार्क स्थित पाईन विला कैफै में आयोजित हुआ। शिक्षाविद तथा बाल श्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कान्त मिश्रा इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में बहिर्गामी अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों तथा अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने व्यापारिक तथा उद्यमियों के हित में मजबूत व्यापारिक संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया तथा बताया कि पिछले 3 वर्षों में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने स्थानीय उद्यमियों के लिए तत्परता से आवाज उठाई। PRO श्री सुमित जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। बहिर्गामी महासचिव राजीव प्रदीप ने पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया की संस्था ने विगत कार्यकाल में लगातार बैठकें की, कई मौकों पर विभिन्न विभागों के कार्यक्रम में शिरकत की और नए सदस्य जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने बहिर्गामी कार्यसमिति का धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से संस्था उद्यमियों के लिए कार्य कर पाई तथा अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पगुच्छ देकर नए अध्यक्ष आलोक अग्रवाल तथा महासचिव अमर्त्य बंधुल की पदस्थापन की गई। नए अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने अपने अभिभाषण में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना 1981 में हुई थी और दिवंगत मोदनारायण दास तथा दिवंगत मुकुटधारी अग्रवाल इसके संस्थापक अध्यक्ष तथा महासचिव थे। उन्होंने अगले 3 वर्षों के लिए सभी सदस्यों से सहयोग का आग्रह किया तथा उद्यमी हित में सभी संभव प्रयास का इरादा जताया। नई कार्यसमिति का परिचय उपस्थित सदस्यों तथा अतिथियों से कराते हुए आलोक अग्रवाल ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ स्थानीय उद्यमियों को दिलाने के सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा दवैमासिक पत्रिका “इबिया न्यूजलेटर” के प्रथम अंक का विमोचन मंच पर उपस्थित अतिथियों तथा संपादक दीपक सुल्तानिया द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों में से लिना श्री ज्ञान, प्रिया सोनी, पुनीत चौधरी, रुपाली जी पुष्पम जी, नीलम अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया। मुख्य अतिथि राजीव कान्त मिश्रा ने अपने उद्गार में नई कार्यसमिति को शुभकामनायें दी। राज्य में उद्यमिता के माहौल का लाभ लेने तथा युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिए उन्होंने ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार दिए। “इबिया न्यूजलेटर” जैसी पहल की भी उन्होंने प्रशंसा की और आगे हर सहयोग का आश्वासन दिया। नए महासचिव अमर्त्य बंधुल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के साथ जल्दी ही बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं के निवारण के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर पीआरओ सुमित जैन, अध्यक्ष, महामंत्री एवं नई कार्य समिति को बधाई दी! रूपेश बैद, रोहन साह, ओ. पी. सिंह, डा मनोज मीता, सद्दाम सलीम, अखिलेश कुमार, विकास झुनझुनवाला, अजय कनोडिया, आदि सम्मानित सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे। मनोज जैन प्रदीप जलान

Taza Khabar