भागलपुर 25 अप्रैल26*खाकी के शिकंजे में ‘फर्जी पत्रकार’; रेस्टोरेंट में रेड डालकर 5 गिरफ्तार, 2 महिलाएं फरार*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर सिल्क सिटी में पत्रकारिता के नाम पर मांग रहे और ‘माइक’ का धौंस दिखाने वाले एक बड़े गिरोह का भागलपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार चौक स्थित ‘2.0 रेस्टोरेंट’ में खुद को पत्रकार बताकर अवैध मांग रहे 5 शातिर अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को हुई इस कार्रवाई ने शहर के उन तत्वों में हड़कंप मचा दिया है जो मीडिया की आड़ में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
एसएसपी की टीम ने बिछाया जाल, रंगे हाथ दबोचे गए अपराधी वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) भागलपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि मानिक सरकार चौक स्थित रेस्टोरेंट में कुछ लोग पत्रकार बनकर संचालक को डरा-धमका रहे हैं और अवैध पैसों की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-01) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल ‘2.0 रेस्टोरेंट’ में छापेमारी की। वहां पुलिस को देख फर्जी पत्रकार भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 5 पुरुषों को दबोच लिया गया। हालांकि, इस गिरोह में शामिल दो महिला अपराधी चकमा देकर फरार होने में सफल रहीं।
इन 5 ‘चेहरों’ पर कसा कानून का शिकंजा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी भागलपुर जिले के ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके नाम और पते सार्वजनिक किए हैं:
गौतम कुमार गर्जना: पिता-कैलाश प्रसाद (सा०-मुंदीचक, थाना-तिलकामांझी)
अरविन्द कुमार: पिता-बद्री प्रसाद यादव (सा०-जमालपुर, थाना-शाहकुण्ड)
अजय कुमार: पिता-इन्द्रदेव यादव (सा०-आदमपुर, थाना-जोगसर)
संजीव मिश्रा: पिता-विवेकानंद मिश्रा (सा०-सबौर, थाना-सबौर)
समीम उल्लाह: पिता-फकरूदीन (सा०-सिमरिया, थाना-कजरैली)
कांड संख्या 87/2026: रेस्टोरेंट संचालक की बहादुरी आई काम रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक कुमार ने इन जालसाजों की धमकियों के आगे झुकने के बजाय कानून का सहारा लिया। उनके लिखित आवेदन पर जोगसर थाने में कांड संख्या-87/2026 दर्ज की गई है। एफआईआर में कुल 7 लोगों (5 पुरुष और 2 महिलाएं) को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि फरार दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस की चेतावनी: “सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर”इस सफल ऑपरेशन में जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार, पु०अ०नि० योगेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। भागलपुर पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति पत्रकार या अधिकारी बनकर अवैध वसूली का प्रयास करे, तो डरे नहीं और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

More Stories
झाँसी25 अप्रैल26*610 कुंवारे अधेड लोगो से लाखो की ठगी का खुलासा.
सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*
लखनऊ25 अप्रैल26*शिक्षा विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट ने DIOS बाराबंकी को हटाने का दिया आदेश