भागलपुर 01मई24 खेलो इंडिया यूथ गेम्स” तैयारी अंतिम चरण में**तीन स्थलों पर लगा खेलो इंडिया का गुब्बारा*
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
*”खेलो इंडिया यूथ गेम्स” तैयारी अंतिम चरण में*
*तीन स्थलों पर लगा खेलो इंडिया का गुब्बारा*
भागलपुर 01 मई 2025, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर भागलपुर में तैयारी अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा शहरों में खेल का माहौल बनाने के लिए तीन जगह पर बड़े-बड़े गुब्बारे लगाए गए हैं, जिस पर खेलो इंडिया का लोगो लगा हुआ है। पहल रेशम भवन जीरो माइल के समीप, दूसरा डीआरडीए भवन, समाहरणालय में और तीसरा भागलपुर रेलवे स्टेशन पर।
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए कट आउट और बैनर लगाया गया है।
साथ ही सभी होटल में स्टैंडी और हेल्प डेक्स बनाया गया है। खेल को अच्छी तरह से संपन्न कराने को लेकर सभी प्रकार की तैयारी अंतिम चरण में है। तीरंदाजी स्पर्धा के लिए मैदान पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है, साथ ही बैडमिंटन कोर्ट हाल भी पूरी तरह से तैयार है। भागलपुर शहर में भी खेल का माहौल बनाने को लेकर काफी पेंटिंग कराई गई है। कल से खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारी का आगमन होने को है।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित