भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर २१ अप्रैल २६*जनगणना को लेकर जिलाधिकारी ने सभी मुखिया जी के साथ की बैठक*
*वरीय पदाधिकारी भी प्रखंडों से रहे उपस्थित*
भागलपुर, 21 अप्रैल 2026, भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चलने वाले मकान सूचीकरण को लेकर सभी मुखिया जी के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।
मुखिया जी अपने-अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय से जुड़े रहे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह सुलतानगंज प्रखंड से, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उस प्रखंड के वरीय पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को लेकर चल रहे मकान सूचीकरण अभियान के संबंध में सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण किया जा रहा है। इस बार की जनगणना कार्य को त्रुटि रहित बनाने के लिए यह विकल्प दिया गया है कि लोग अपने मकान, अपने परिवार की लोगों की संख्या, मकान के प्रकार, मकान में पेयजल,प्रकाश की व्यवस्था, पानी की निकासी की सुविधा, रसोई घर की सुविधा तथा अन्य सुविधा जिनमें रेडियो, टेलीविजन, लैपटॉप, इंटरनेट, टेलीफोन, मोबाइल, साइकिल, स्कूटर , जीप एवं परिवार द्वारा उपयोग मुख्य अनाज के संबंध में खुद से जानकारी भरना है। इसके लिए http://se.census.gov.in पर जाकर परिवार के मुखिया के नाम अपने मोबाइल का रजिस्ट्रेशन ओटीपी के माध्यम से कर लें तथा जानकारी सबमिट करने के बाद प्राप्त 11 डिजिट का सुरक्षा कोड सुरक्षित रख लें। जब प्रगणक आपके घर आएंगे तो इसी कोड से आपके आंकड़े को सत्यापित करते हुए अंतिम रूप से सबमिट करेंगे।
जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी प्रखंडों के जनप्रतिनिधियों से मकान सूचीकरण कार्य का फीडबैक प्राप्त किए । जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वे अपना फॉर्म भर चुके हैं। जिलाधिकारी ने उनसे आग्रह किया कि वे अपने पंचायत के अन्य लोगों का भी फार्म भरवा दे। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आज कम से कम एक पंचायत में 100 लोगों का फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करवाने का निदेश दिया गया। तथा कल से 500 लोगों का फॉर्म सबमिट करवाने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि नवम और दशम वर्ग के स्कूल जाने वाले बच्चों के सहयोग से भी उनके अभिभावक का फॉर्म भरवारा जाए। बच्चे मोबाइल चलाने में स्मार्ट होते हैं। इस कार्य में जीविका दीदी, विकास मित्र तथा पंचायत स्तर के सभी कार्यपालक सहायक को प्रशिक्षण देखकर इस कार्य में सहयोग हेतु लगाने का निर्देश दिया गया ।
बैठक में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता , जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री लखी राम मुरमू उपस्थित थे।

More Stories
रोहतास14जून26*कोचस में ATM पर धावा: गैस कटर से काटकर लाखों की लूट, पुलिस टेप से सील हुआ Axis Bank ATM*
कानपुर नगर14जून26* ये हैं कानपुर की बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा*
पूर्णिया बिहार 14 जून 26 रक्तदान महाकल्याण – बूंद-बूंद से बनता है जीवन का सागर