भागलपुर बिहार14नवम्बर*पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा।
_____________________
कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं की ओर से दिनांक 14 नवंबर 2022 दिन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।बिहार कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में मजदूर फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 1:00 तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक तक जनजागरण अभियान के तहत बढ़ती महंगाई,डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों के विरोध में केंद्र के भाजपा सरकार के हिटलरशाही के विरोध में पदयात्रा निकालकर गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई। मौके पर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- महंगाई का रिकॉर्ड बना चुकी मोदी सरकार की गरीब एवं आमजनों के प्रति संवेदनहीनता को संज्ञान में लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर फेडरेशन ने इस पदयात्रा का आयोजन किया है। पूरे देश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है।महंगाई ने आम आदमी को जीना बेहाल कर दिया है।भाजपा के गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है। पदयात्रा के माध्यम से महंगाई के लिए जनता के साथ मिलकर जन विरोधी नीतियों में परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। पदयात्रा के दरम्यान लोगों को मौजूदा महंगाई की स्थितियों से अवगत कराया गया।पदयात्रा में महामंत्री सहदेव यादव,पीके यादव,सचिव डॉ आरिफ आजाद,मीडिया प्रभारी डा विश्वजीत कुमार, अमर पासवान नेता सनी कुमार,प्रो0 कमल किशोर सिंह दिनेश प्रसाद,जगदीश झा,पंकज पंडित,अभय कुमार सिंह, अधिवक्ता राजीव कुमार, दिनेश पासवान आदि मौजूद थे।
सधनयवाद ।
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”