भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता( यूपी आजतक)
भागलपुर बिहार 21/9/23: बिहार सरकार के कार्यपालक अभियंता पर विजिलेंस का धावा; तीन शहरों में एक करोड़ की अवैध संपत्ति
SBPDCL : सरकारी बिजली कंपनी एसबीपीडीसीएल के एक कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक अवैध संपत्ति की जांच में गुरुवार सुबह-सुबह विजिलेंस की यूनिट पहुंच गई। अबतक तीन शहरों में जांच हुई। एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का हिसाब नहीं मिला।गुरुवार को अहले सुबह पटना से बांका पहुंची स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम ने शास्त्री चौक के समीप बिजली विभाग के सरकारी आवास में एसबीपीडीसीएल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के घर छापेमारी कर रही है। संजीव गुप्ता पुर्णिया जिले के रहने वाले हैं। इनके पैतृक निवास पूर्णिया और भागलपुर के अलीगंज में भी एकसाथ अलग अलग टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस टीम का कहना है कि कार्यपालक अभियंता के पटना स्थित आवास पर भी 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त होने की चर्चा है। फिलहाल जांच टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार20फरवरी26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परीक्षार्थी को गोली मारने में 4अभियुक्त गिरफ्तार
रोहतास 19 फ़रवरी 26* रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।*
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26*पूर्णिया में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की समीक्षा