ब्रेकिंग न्यूज
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर बिहार21सितम्बर23*बिहार सरकार के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता पर विजिलेंस का धावा;
तीन शहरों में एक करोड़ की अवैध संपत्ति
SBPDCL : सरकारी बिजली कंपनी एसबीपीडीसीएल के एक कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक अवैध संपत्ति की जांच में गुरुवार सुबह-सुबह विजिलेंस की यूनिट पहुंच गई। अबतक तीन शहरों में जांच हुई। एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का हिसाब नहीं मिला।गुरुवार को अहले सुबह पटना से बांका पहुंची स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम ने शास्त्री चौक के समीप बिजली विभाग के सरकारी आवास में एसबीपीडीसीएल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के घर छापेमारी कर रही है। संजीव गुप्ता पुर्णिया जिले के रहने वाले हैं। इनके पैतृक निवास पूर्णिया और भागलपुर के अलीगंज में भी एकसाथ अलग अलग टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस टीम का कहना है कि कार्यपालक अभियंता के पटना स्थित आवास पर भी 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त होने की चर्चा है। फिलहाल जांच टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*