भरथना इटावा 9 अक्टूबर*जल प्रबंधन समिति पदाधिकारियों ने ठेकेदारों से कार्य कराये जाने का विरोध करते हुए धरना देते हुए ज्ञापन पत्र सौंपा।
भरथना स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय परिसर में शनिवार को उपभोक्ता जल प्रबंधन समिति के रजवाह कँधेसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव , ऊमरसेड़ा रजवाह अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव , इटैली रजवाह अध्यक्ष राम किशोर शाक्य , पाली रजवाह अध्यक्ष राघवेंद्र यादव , लहरोई रजवाह अध्यक्ष राकेश यादव व भोली रजवाह अध्यक्ष पदम् सिंह यादव आदि ने ठेकेदारों द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य कराये जाने का विरोध करते हुए धरना दिया , उनका कहना है कि सिचाई विभाग द्वारा जल प्रबंधन समितियों का गठन होने के वावजूद भी इटावा प्रखण्ड की नहरों की सफाई का कार्य ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है जो कि नियम के विरुद्ध है उन्होंने मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सिचाई खंड औरैया की भांति रजवाह/अल्पिका समितियों के माध्यम से टेंडर निकाले जाये।
उक्त माँग के सम्बंध में जल प्रवंधन समिति पदाधिकारियों ने अधिशाषी अभियंता इटावा प्रखण्ड निचली गंग नहर को संबोधित ज्ञापन पत्र सींच पर्यवेक्षक श्याम वीर सिंह को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।
फोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन