भरथना इटावा 19 अक्टूबर *पत्रकार के छोटे भाई का निधन होने पर नगर के संभ्रान्तजनो ने दुख जताया।
पत्रकार शाकिर अली ने बताया जनपद औरैया निवासी छोटे भाई रियासत अली 52 की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए वहां जिला अस्पताल में ले जाया गया,जहां उनका इंतकाल हो गया,दिवंगत भाई के पार्थिव शरीर को भरथना के पैतृक गांव भोली में लाकर मंगलवार को अंतिम क्रिया की गई। वह अपने पीछे दो पुत्र शीरान, समीर व दो पुत्रियां शाइमा व अंशु को रोता बिलखता छोड़ गए।
उनके निधन पर पूर्व सांसद प्रदीप यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव,पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह,पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, सभासद दलवीर सिंह,राजू शुक्ला,ब्रजेश यादव,नानू बाबा आदि ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बनाए रखने की कामना की।
फ़ोटो
मृतक रियासत की फ़ाइल फ़ोटो।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें