भरथना इटावा 15 सितंबर*
मारपीट व जान से मारने की धमकी से भयभीत महिला ने पुलिस को एक नामजद के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई है।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मोतीगंज (रेलवे पावर हाउस वाली गली) की रामा देवी पत्नी कैलाश बाबू ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीती 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे मोहल्ले का ही एक नामजद बिना वजह गाली गलौज करने लगा,रोकने पर मारपीट कर दी।मारपीट के दौरान आरोपी ने मेरी पांच वर्षीय नातिन को भी मारापीटा,शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया।पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
आगरा 25 अक्टूबर 26*PM मोदी की तस्वीर के पास मिली टोटका सामग्री, 4 संदिग्ध हिरासत में; FIR दर्ज
लखनऊ25 अक्टूबर 26**कैसरबाग में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप, मां-बाप और मासूम बच्चे हुए बेघर*
पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 वनभाग में गरजा भाजपा का मंच, गूंजा नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’*