भरथना इटावा 12 अक्टूबर*लिफ्ट के बहाने बाइक पर पीछे बैठे उचक्के ने जेब काटकर साढे 35 हजार रुपये उड़ाए,पुलिस जांच में जुटी।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत भरथना-इटावा मार्ग पर मोहल्ला कृष्णा नगर में स्थित बम्बा की पुलिया पर सोमवार को सुबह करीब साढे 10 बजे इटावा से आकर खड़े हुए बाइक सवार अशोक कुमार पुत्र शिवपाल सिंह निवासी नगला बखत थाना चौबिया जिला इटावा से बाजार की तरफ जाने के लिए लिफ्ट के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक पर पीछे बैठ गया,थोड़ी दूर पर जाकर बाइक चला रहे अशोक की पेंट की जेब काटकर उसमें रखे 35 हजार 800 रुपये पार कर बाइक से कूदकर एक अन्य बाइक सवार साथी के साथ बैठकर फरार हो गया।घटना की पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। जिस पर पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खगालने में जुट गई है।
पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह कृषि विप विपणन निरीक्षक कार्यालय में कामदार पद पर कार्यरत है,भरथना मंडी समिति परिसर में स्थित कार्यालय जा रहा था,भरथना में कृष्णा नगर में स्थित बम्बा की पुलिया पर रुकने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने बाजार की तरफ लिफ्ट मांगी,जिस पर वह बाइक पर पीछे बैठ गया,थोड़ी दूर आगे चलने के दौरान पेंट की जेब मे रखे रुपये निकलने का अहसास हुआ,इसी बीच पीछे बैठा युवक तेजी से बाइक से कूदकर अपने एक अन्य बाइक सवार साथी के साथ बैठकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार वह नई बाइक खरीदने के लिए रुपये लेकर आया था।
एसएसआई दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की पडताल कर उच्चको की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फ़ोटो
घटना की जानकारी देता पीड़ित अशोक कुमार
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*