भरथना इटावा 1 नवंबर*
सेवानिवृत तहसीलदार हरिश्चंद्र को एसडीएम सहित सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।
तहसील सभागार में आयोजित समारोह में एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्त होना सरकारी सेवा का हिस्सा है,सेवानिवृत्त तहसीलदार का कार्यकाल सराहनीय रहा,शासकीय कार्यो के प्रति उनकी तत्परता व अधीनस्थों के प्रति सदैव सहयोग की भावना उनकी पहचान रही है।उनके सेवानिवृत होने पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना है।
सेवानिवृत्त तहसीलदार हरिश्चन्द्र ने कहा कि कार्यकाल के दौरान उच्चाधिकारियों व अधीनस्थों के भरपूर सहयोग मिला,कार्यकाल के दौरान कई अविस्मरणीय पल जीवन मे मिले जोकि सदैव स्मृति में रहेंगे।
एसडीएम व अधीनस्थों ने सेवानिवृत तहसीलदार हरिश्चन्द्र व कानूनगो महाराज सिंह का माल्यार्पण कर पुस्तक, प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किए गए।
इस दौरान नायब तहसीलदार विशाल सिंह,रजिस्ट्रार कानूनगो वीरेंद्र सिंह,लेखपाल आदित्य यादव,संजय कुमार आदि राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन