भदोही30सितम्बर24*हनुमान मंदिर के पुजारी की देर रात रात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी।
भदोही से योगेश त्रिपाठी की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
सुबह मंदिर गए लोगों ने खून से लथपथ पुजारी का शव देखा तो हड़कंप मच गया। सुरियावां नगर में स्थित 52 बीघा तालाब पर प्राचीन हनुमान मंदिर है। करीब दो दशक पहले बिहार से सीताराम यहां आए थे। नगर के लोगों ने 10 साल पूर्व उन्हें मंदिर का पुजारी बना दिया। तभी से वह सुबह शाम मंदिर पर पूजा करते और वहीं रहते थे। इधर, सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो सीताराम पुजारी (65) का शव मंदिर में पड़ा मिला। बदमाशों ने धारदार हथियार से गले पर हमला किया था। मंदिर का घंटा और दानपात्र भी गायब था।
नशेड़ियों पर हत्या का शक…
आरोप है कि मंदिर के आसपास नशेड़ियों के साथ अराजक तत्वों का जमावड़ा शाम को लगता है । शक है कि इन्ही बदमाशों ने पुजारी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*