बीकानेर07सितम्बर24*बैंक से गोल्ड लोन लेकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज*
*बीकानेर:* बीकानेर, गोल्ड लोन की राशि हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव मित्तल, गंगाशहर शाखा ने दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। गंगाशहर थाने में इस्तागासे के जरिए मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि मेघराज बोहरा, निवासी साले की होली, ओमप्रकाश सोनी, निवासी बांटना क्लिनिक के पास, गंगाशहर ने बैंक से 4 लाख 99 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया। आरोप है कि ऋण नहीं चुकाने की नियत से समय पर भुगतान नहीं किया और बैंक को हानि पहुंचाई। बेइमानीपूर्वक बैंक के धन का अमानत में ख्यानत किया। बैंक के साथ छल कपट किया।
*दूसरा मामला:*
परिवादी सोरभ मित्तल ने इस्तगासे के जरिए एक अन्य मामला गांधी चौक, नई लेन गंगाशहर निवासी ओमप्रकाश सोनी पुत्र भंवरलाल के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि ओमप्रकाश ने गोल्ड ऋण 3 लाख 21 हजार रुपए ले लिया, लेकिन बदनियति से ऋण की राशि को नहीं चुकाई। बैंक के धन का अमानत में ख्यानत किया और छल-कपट किया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*