बिजनौर19अक्टूबर24*दो ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत, एक युवक की मौत
बिजनौर। बिजनौर के मंडावली इलाके में दो ट्रैक्टरों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसा बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के जटपुरा बोंडा इलाके में शनिवार को हुआ। जटपुरा का रहने वाला ऋषिपाल (45) पुत्र छोटे बेटे भट्टे से ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह जटपुरा के पास पहुंचा तभी खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उसमें दबकर युवक की मौत हो गई।
ऋषिपाल की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी करता था उसके दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित