बिजनौर19अक्टूबर24*कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्र लिखकर दी चितवन शर्मा को बधाई

बिजनौर। शादी हुई महमान आये आशीर्वाद मिले और तोहफे आये लेकिन इन सब में एक ऐसा पत्र आया जिसने चितवन शर्मा के विवाह समारोह को और हर्षित कर दिया और वो पत्र है कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा का बधाई पत्र।
कांग्रेस कमेटी के ज़िला प्रवक्ता चितवन शर्मा का विवाह 14 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न हुआ। चितवन शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को शादी समारोह में उपस्थित होने के लिए निमंत्रणपत्र दिया था। प्रियंका गांधी वाड्रा शादी समारोह में उपस्थित तो नहीं हो सकी परन्तु उन्होंने चितवन शर्मा को बधाई सन्देश भेज शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने निमंत्रणपत्र के लिए धन्यवाद करते हुए लिखा,
प्रिय चितवन शर्मा आपके शुभ विवाह के अवसर पर आप का निमंत्रण प्राप्त हुआ। इसके लिए हार्दिक धन्यवाद। उन्होंने लिखा
प्रिय चितवन, मुझे आपको और पूजा को बधाई देते हुए खुशी हो रही है क्योंकि आप एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं और मैं आप दोनों की खुशी और आनंद की कामना करती हूँ। कृपया अपने माता-पिता और अपने सभी परिवार के सदस्यों को इस खुशी के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं दें। मुझे अपने विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मैं आप दोनों के विवाह समारोह के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं भेजती हूँ। आपका जीवन प्यार, विश्वास और दोस्ती के क्षणों से भरा हो। मैं निकट भविष्य में आप दोनों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ। वहीं चितवन शर्मा ने कहा हमारी नेता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से भेजा गया यह बधाई संदेश किसी तोहफे से कम नहीं है। मैं और मेरा परिवार बधाई संदेश को पाकर काफी खुश है। चितवन शर्मा और उनकी धर्मपत्नी पूजा ने अपनी नेता का आभार जताया और उनके सन्देश को प्राप्त कर हर्ष जाहिर किया। वहीं उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए आशीर्वाद है और उनका आशीर्वाद हम तक पहुंचा यह बहुत बड़ी बात है।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,