बाराबंकी28जून24*नाबालिग से छेड़छाड़ करने व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात्रि नाबालिग से छेड़छाड़ करने व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। इस दौरान शातिर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की लेकिन पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग कर शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। असल में गुरुवार की रात्रि शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मनीष यादव पुत्र स्व0 प्यारेलाल निवासी ग्राम ओबरी के घर पर दाबिश देकर हिरासत में लिया है। इसी दौरान अभियुक्त मनीष यादव एक आरक्षी को धक्का देकर ग्राम ओबरी जंगल में भाग गया। जिसपर पुलिस ओबरी के जंगल में हिरासत से भागे हुए अभियुक्त की तलाश में जुट गई। इस बीच उन्हे मनीष झाड़ियों में छिपा हुआ दिखाई दिया। जिसने टोके जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी पुलिस ने पहले घेरबंदी की फिर आवश्यक बल का प्रयोग कर शातिर अभियुक्त मनीष को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास पुलिस को एक तमंचा 12 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद हुई है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*