बाराबंकी24जून24*18 महीने में मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रिकॉर्ड स्तर पर हुई कार्यवाही
– जानकार मानते है, पेशेवर तस्करों का नही बचा जिले में कोई ठिकाना
(शोभित शुक्ला)बाराबंकी यूपीआजतक
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद की पुलिस ने बीते लगभग 18 महीने में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुद्ध रिकॉर्ड स्तर 603 मामले दर्जकर 728 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिसमें लगभग 134 करोड रुपए की कीमत की मादक पदार्थ की बरामदगी शामिल है। इन मादक पदार्थ में, लगभग 10 किलो अफीम, 73 किलो मारफीन, 58.5 किलो स्मैक, 100 किलो गांजा व 2 हजार किलो पोस्ता छिलका शामिल है। इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के कुल 27 मामलों में 93 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
*(टीमवर्क ने किया काम,तस्करों की टूटी कमर)*
एसपी दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले में एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा व एएसपी दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह सहित समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक सहित थाना अध्यक्षों व सर्विलांस के मध्य एक टीम बनाकर काम किया गया। जिससे जनपद में पेशेवर तस्करों के विरुद्ध रिकार्ड स्तर पर कार्यवाही हुई। हालांकि अभी भी बीच-बीच में मादक पदार्थ की बरामदगी होती रहती है, लेकिन जानकार यह मानते हैं कि अब जिले में इन तस्करों का कोई एक ठिकाना नहीं है। पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई कुर्की की बड़ी कार्यवाहियों से जिले के पेशेवर तस्करों की कमर टूट गई है।
(बॉक्स )
*(वर्ष 2023-2024 में की गई कार्यवाही )*
1- एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 603 अभियोग दर्जकर 728 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
2- 134 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद
3- एनडीपीएस एक्ट के कुल 27 मामलों में 93 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई
4- एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न अभियोगों में अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान पुत्र मो0 कलीम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (कुर्क सम्पत्ति कीमत करीब 02 करोड़ 81 लाख रुपये), मेराज पुत्र जाबिर निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (कुर्क सम्पत्ति कीमत करीब 03 करोड़ 01 लाख 33 हजार रुपये), अकील उर्फ भूरा पुत्र मो0 नसीम निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (कुर्क सम्पत्ति कीमत करीब 06 करोड़ 24 लाख रुपये), मो0 अलीम उर्फ साधू पुत्र मो0 उमर निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (कुर्क सम्पत्ति कीमत करीब 03 करोड़ 30 लाख रुपये), मुनव्वर पुत्र यासीन निवासी राजा कटरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (कुर्क सम्पत्ति कीमत करीब 16 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपये), जासिम पुत्र जलीस निवासी मोहल्ला हटिया कस्बा सिद्धौर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी (कुर्क सम्पत्ति कीमत करीब 11 करोड़ 01 लाख 18 हजार रुपये) सहित कुल 21 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई चल व अचल सम्पत्ति में 78 करोड़, 28 लाख, 57 हजार रुपये की जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।
5- विभिन्न अपराधों में नामित 01 अन्तर्राज्यीय गैंग व 03 जनपद स्तरीय गैंग का पंजीकरण किया गया।
6- 10 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई।
7- मो0 अलीम उर्फ साधू पुत्र मो0 उमर निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर, मो0 कलीम पुत्र सरीफ निवासी कुरैशी वार्ड कस्बा व थाना हैदरगढ़, मो0 शादाब पुत्र हाजी तसव्वर निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर,मो0 नदीम पुत्र फहीम राजा उर्फ हाजी मो0 फहीम निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर, अनवार पुत्र मुख्तार निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर सहित कुल 30 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।
8- विभिन्न अभियोगों की मा0 न्यायालय में समुचित पैरवी की गई, जिससे मा0 न्यायालय द्वारा आरोप सिद्ध होने पर 80 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में सजा सुनाई गई।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश