बाराबंकी17सितम्बर*देश की हालत खस्ताहाल, लोगों का जीना मुहाल हो गया है*::*अरविन्द सिंह गोप*
*देश व प्रदेश की जुल्मी जालिम सरकार ने जो स्थित आम जनता के साथ पैदा कर दी है उससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है*::*अरविन्द सिंह गोप*
अर्चना खन्ना की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र 270 दरियाबाद के ग्राम कीठय्या में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह पूर्व प्रमुख के यहां समाजवादी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्षों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता बुक देकर तथा उनकी सदस्यता का नवीनीकरण कराया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि यह बीस रुपए की छोटी सी रसीद कोई मामूली चीज नहीं है।यही रसीद से सदस्य बनने वाला 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का भविष्य तय करेगा।
प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पचास लोगों को प्रारंभिक सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ेगा वही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा।उसी सक्रिय सदस्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को चुनने का अधिकार प्राप्त होगा।
देश व प्रदेश की जुल्मी जालिम सरकार ने जो स्थित आम जनता के साथ पैदा कर दी है उससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।डीजल पेट्रोल सौ रुपए में,घरेलू गैस सिलेंडर चार सौ वाला ग्यारह सौ रुपए में। हर वर्ग परेशान है सरकार टैक्स पर टैक्स बढ़ाती जा रही है।किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है एक तरफ प्राकृतिक मार झेल रहा है तो दूसरी तरफ सांडो ने फसल को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। देश में लोकतंत्र बचाने और संविधान की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी के सदस्य बनें।यही आपसे कहना था अंत में सभी देश वासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, प्रमुख दिनेश सिंह,नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू, बबलू सिंह, पप्पू सिंह,राम करण सिंह,आशीष सिंह,प्रिंशू वर्मा पूर्व डीडीसी, बिन्नू जायसवाल पूर्व डीडीसी, विनय प्रकाश पाण्डेय,अभय तिवारी,सावन सिंह यादव,देव प्रकाश तिवारी, अमित सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।तथा सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण कराया।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन