बाराबंकी17मार्च24*डीएम व एसपी ने केंद्रीय व गैर जनपद से आने वाली पुलिस की ठहरने की व्यवस्था का किया निरीक्षण
बाराबंकी। जनपद में आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस दोनों ही आगामी 20 मई को होने वाली लोकसभा की वोटिंग से पूर्व की जाने वाली तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है। जिसके क्रम में रविवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल व गैर जनपदों से आने वाली पुलिस की ठहरने की उचित व्यवस्था करने के लिए शहर कोतवाली अंतर्गत लखनऊ इण्टर-नेशनल पब्लिक स्कूल, शेरवुड कालेज व थाना सतरिख के ग्राम मानपुर में जे0डी0 एकेडमी व प्रयाग कान्वेन्ट का निरीक्षण कर संबंधित मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त दोनों डीएम व एसपी द्वारा थाना सतरिख पर चुनावी तैयारियों समीक्षा भी की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ व क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*