बाराबंकी16दिसम्बर*अजीज खान मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया*।
मेराज अहमद
बाराबंकी 15 दिसंबर 2022 को जनपद बाराबंकी के अंतर्गत बाबू केडी सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे अजीज खान मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री/ प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया।
टूर्नामेंट के आयोजक/ सचिव मजहर अजीज खां के द्वारा यह टूर्नामेंट मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह गोप जी के हाथों कराया गया। हाकी संघ के अध्यक्ष महबूब उर रहमान ने मुख्य अतिथि अरविंद सिंह गोप और विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। गेम टीचर तौहीद हसन खां ने मुख्य अतिथि एवं आए हुए गणमान्य लोगों को बैज लगाया।आज का उद्घाटन मैच लखनऊ हास्टल और बाराबंकी हाकी क्लब के बीच खेला गया ।पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप आज जिस स्टेडियम मे मैच खेल रहे हैं यह स्टेडियम हॉकी के महान खिलाड़ी बाबू केडी सिंह के नाम से है इस जिले में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बाद किसी का नाम आता है तो वह नाम है बाबू केडी सिंह जी का जिनके नाम से यह जिला जाना जाता है। पूर्व मंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि खेल हम सबके जीवन के लिए बहुत जरूरी है निरंतर खेलते रहने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है खिलाड़ी हमेशा मैदान पर खेलते हुए कुछ न कुछ सीखता ही है और सीखने वाला खिलाड़ी हमेशा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहता है इसलिए आप सब मन लगाकर खेलें और अपनी टीम को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र, कुमार वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ,पूर्व प्रमुख चौधरी तालिब नजीब कोकब, अख्तर अजीज खान, हुमायूं नईम खान, बब्बन सिंह एडवोकेट, हसमत अली गुड्डू, गजल इनाम मदनी, डा जावेद, सैयद मोहम्मद हारिस, वीरेंद्र प्रधान,डॉक्टर संजय सिंह यशवंत यादव आकाश यादव दिलीप गुप्ता एडवोकेट,आदि तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

More Stories
हल्द्वानी4मई26* बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दलवीर और संजय हुए गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी