बाराबंकी15नवम्बर24*एएनटीएफ ने बरामद किया 46 लाख का गांजा
बाराबंकी। एएनटीएफ थाना बाराबंकी ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास 46 लाख कीमत का गांजा बरामद किया। पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के नेतृत्व में बाराबंकी थाने ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर तस्कर अंकित सिंह निवासी आदर्श नगर, नगर कोतवाली उन्नाव व नितेश यादव निवासी थाना
विशम्भरपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया। इनके पास टीम ने 91 किलो 335 ग्राम गांजा बरामद किया । इसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 46 लाख बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि राजू सिंह नामक व्यक्ति के साथ बाराबंकी गांजा लेकर आए थे। राजू सिंह साझेदारी में काम करता है। जिसका इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली एएनटीएफ की टीम में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा,सूरज सिंह, हेड कांसेटेबिल आदिल हाशमी, आलोक सिंह, वेद प्रकाश दुबे शामिल रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन