बाराबंकी13नवम्बर24*बुढ़वल सहकारी समिति पर शुरू हुई धान खरीद
बाराबंकी। सहकारी समिति बुढवल पर मंगलवार को पूजा अर्चना कर धान केंद्र का शुभारंभ कोऑपरेटिव प्रबंधक मुकेश वर्मा व एडीओ सहकारिता निरंकार सिंह द्वारा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम विक्षलखा ग्राम के रहने वाले ऋषि कुमार मिश्रा के 8 कुंटल धान की तौल हुई। जोकि बैलगाड़ी के माध्यम से अपना धान लेकर केंद्र तक पहुंचे थे। यहां कोऑपरेटिव सचिव ललित शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वह अपने धान को सूखा कर क्रय केन्द्र पर लाए। इसके अतरिक्त धान की बिक्री के लिए शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल एफसीएस डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन