बाराबंकी10अप्रैल24*म्यांमार मे फंसे युवक के परिजनों ने सीएम और पीएम से बेटे को सुरक्षित वापस लाने की लगाई गुहार
जैदपुर-बाराबंकी। नौकरी करने म्यांमार गए तीन इंजीनियर दोस्तों को बंधक बना लिया गया हैं। इन तीन युवकों में से एक युवक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के बम्भौरा लोधी गांव निवासी है बाराबंकी के रहने वाले अजय कुमार ने वीडियो जारी किया है। जिसमें अजय ने कहा कि चीन की कंपनी स्कीमिंग करा रही है। अजय ने बताया कि मैं 26 मार्च 2024 को दोस्त सागर के साथ जॉब के लिए मलेशिया निकला था। हम लोग लखनऊ से हैदराबाद और वहां से बैंकॉक के रास्ते यहां पहुंचे, थाइलैंड में एक होटल में रुके। फिर कैब लेकर म्यांमार पहुंचे। अजय का कहना है कि हम लोगों को फंसाने में डीलर का हाथ है। उसने हम लोगों को किसी दूसरी कंपनी को बेच दिया है। यहां पर हम लोगों के साथ अजीब हरकतें हो रही हैं। वहीं इस घटना के बाद अजय के परिजन काफी परेशान है, उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बेटे को सुरक्षित भारत लाने की गुहार लगाई है।

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*