बाराबंकी10अप्रैल24*शहर में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने निकाली भगवा शौर्य पदयात्रा
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने बुधवार शाम भगवा शौर्य पदयात्रा शहर के धनोखर स्थित हनुमान मंदिर से शनि मंदिर से होते हुए बड़ी माता मंदिर तक निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नेहा मिश्रा एवं मातृ शक्ति संयोजिका सुमन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। यहां जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा ने कहा कि महिला अबला नहीं सबला है। लव जिहाद धर्मांतरण को रोकने एवं सामाजिक समरसता का भाव संपूर्ण हिंदू समाज में जागृत करने में महिलाओं की अहम है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश जिलाध्यक्ष बृजेश वैश्य,जिला कार्याध्यक्ष दयाशंकर जिला उपाध्यक्ष,अनूप सिंह,जिला मंत्री राहुल कुमार वर्मा,जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह,जिला मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख मनोज बन्धु,जिला सह मंत्री वीरेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा नगर संयोजक जयपाल यादव,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमित गुप्ता जिला सहसंयोजक विवेक रघुवंशी,मातृशक्ति जिला सह संयोजिका कमलेश शुक्ला, लक्ष्मी, सरिता, कंचन, गुंजन, गरिमा, बबीता, सोनी सिंह, अर्चना, अंश मिश्रा सहित तमाम दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की बहने शामिल रही।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी