बाराबंकी08अप्रैल24*रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम के प्रभारियों को सौंपे गये दायित्व
बाराबंकी। रामनगर पी जी कॉलेज में आयोजित होने वाले रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को संबंधित प्रभारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि रोवर्स रेंजर्स प्रभारियों में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अखिलेश पटेल व संविदा शिक्षक डॉ शैलजा दीक्षित को प्रभारी नियुक्त किया गया है। आशा है कि दोनों प्राध्यापक अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। इसके अलावा प्राचार्य ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में एनएसएस की एक अतिरिक्त यूनिट, एनसीसी व परास्नातक गृह विज्ञान विषय में प्रस्तावित है। जल्द ही बच्चों को उसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर सुनीत कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग विश्वेश कुमार मिश्र, डॉ सुरेश कुमार सिंह, डॉ संजय तिवारी, डॉ सरोज कुमारी, आलोक राय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने