बाराबंकी06जनवरी2023*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हैदरगढ़ विकास खंड के सिधयावा में लगाई चौपाल*
मेराज अहमद
*डिप्टी सीएम ने पंचायत भवन का किया लोकार्पण*
*पीएम आवास के लाभार्थियों को सौंपी चाभी*
हैदरगढ़, बाराबंकी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास खण्ड हैदरगढ़ के ग्राम सिधियावां में विकास कार्याे के अंतर्गत नवनिर्मित पंचायत भवन का फीता काटकर उदघाटन किया। पंचायत भवन के उद्घाटन के उपरांत ग्राम चौपाल आयोजित किया। चौपाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चाबी वितरण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सिंधिया वासी बरसों पुराना नाता है। गांव की समस्या, गांव में समाधान के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया है। जनता के द्वार पर ही सरकार द्वारा समस्याओं का समाधान करने के लिए यह चौपाल आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम का विकास होगा तभी जनपद का विकास संभव है। उन्होंने नवनिर्मित पंचायत भवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंचायत भवन किसी सर्किट हाउस से कम नहीं है।
राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा ने कहा कि जनपद बाराबंकी के आवास योजना हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क योजना अंतर्गत उच्च स्तर का कार्य किया जा रहा है। पंचायत भवन, अमृत सरोवर, मनरेगा पार्क के निर्माण कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में किसान सम्मान निधि आज किसानों के खाते में सीधी पहुंच जाती है, किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में भी पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाया जाता है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश, जिला अधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया