बाराबंकी १२ सितम्बर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर बाराबंकी महाराणा स्कूल की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा को जे के ए चेयरमैन द्वारा किया गया सम्मानित
बाराबंकी।बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा गरिमा राज ने आर्ट्स विषय में विभिन्न जीव जंतुओं जैसे बारहसिंघा डॉगी,शेर व मनोरम दृश्य आदि का अति उत्तम चित्र बनाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया जिसकी चर्चा इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने पर गरिमाराज चर्चा का विषय बनी हुई है , जिसके क्रम में शुक्रवार को जनकल्याण किसान एशोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज बरेठी पहुंचकर होनहार छात्रा को पुष्पगुच्छ व हरसिंगार का पौधा भेंटकर सम्मानित किया और बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने के पश्चात, पर्यावरण के प्रति सजग करते हुए कहा कि *जब तक वन है तब तक जीवन है । इसी क्रम में जनकल्याण किसान एसोसिएशन की मातृशक्ति ब्लॉक महासचिव एवं जी एस आर सी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की बाईक अचीवर अंजू रावत ने माल्यार्पण करने के पश्चात मेधा शक्ति बढ़ाने हेतु जी एस आर सी की टॉनिक प्रदान करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, राणा प्रताप सिंह,सुरेंद्र कुमार वर्मा,राहुल देव वर्मा ,हिमांशु चतुर्वेदी, प्रेम कुमार यादव, बलराम सिंहअराधना यादव, नीतू राजपूत,खुशबू सिंह शालू यादव ,निशा यादव आदि ने भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रमके अंत मे विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने समस्त आगन्तुकों व होनहार छात्रा का हृदय से आभार व्यक्त किया।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*