March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा25मार्च26*एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*

बांदा25मार्च26*एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*

बांदा25मार्च26*एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा – आपको बता दें कि पूरा मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीड़ित परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, बतादे कि पीडिता ग्राम- हड़हा, थाना- कोतवाली नरैनी, जिला- बाँदा की
अनुसूचित जाति की गरीब महिला पीड़ित महिला है दिनांक 16.03.2026 को समय करीब 2:00 बजे दिन
अपनी जमीन पर लिपाई पोताई कर रही थी तभी पीड़िता के गाँव के ही नियामत उल्ला पुत्र
हिदायत उल्ला व उबैद उल्ला पुत्र नियामत उल्ला ने पीड़िता व उसकी लड़कियों के साथ में मारपीट किया,और पीड़िता की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए ईंट
रखने लगा जिससे पीड़िता ने मना किया तो नियामत उल्ला व उसके लडके उबैद उल्ला ने
• पीड़िता व उसके पुत्रियों को बुरी तरह से लात घूसों से मारा पीटा और बुरी बुरी तरह से जाति सूचक
शब्दों से गाली गलौज किया और कहा कि गाँव छोड कर चली जाओ नहीं तुम्हारे घर में आग लगा देंगे आग लगाकर परिवार सहित जान से मार देंगे |
पीड़िता व पीडिता के लड़कियों को गंभीर चोंटे आई है जिस पर
पीड़िता व पुत्रियों को लेकर दिनांक 16.03.2026 को ही थाना- नरैनी गयी और अपनी चोटे दिखाई पर पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखी गईं इसके बाद क्षेत्राधिकारी नरैनी 18.03.2026 को
लिखित शिकायत पत्र दिया तब भी कार्यवाही नहीं हुई अभियुक्तगण गाँव घर छोड कर न चले जाने पर रोज
शाम को जाति सूचक गाली गलौज कर पूरे परिवार सहित जान से मार देने की धमकी देते है |
पीड़िता ने थाना व CO. साहब को आवेदन पत्र दिया तथा को भी आवेदन पत्र दिया किन्तु अभियुक्तों के थाना में बैठा उठी होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही |
और सुलह करने के लिए दबाव बना रही है |
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

Taza Khabar